विभूतिपुर/समस्तीपुर। प्रखण्ड अंतर्गत राजकीय जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन की छात्रा ज्योति कुमारी ने 487 अंक प्राप्त कर राज्य में चतुर्थ स्थान तथा समस्तीपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाई है। वहीं ज्योति को विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 16 में चादर,पाग आदि से सम्मानित कर उसके हौसले को अफजाई करने का काम किया गया।विदित हो कि पिछले साल 2025 में इसी परिवार का छात्र प्रणव कुमार भी राज्य में चतुर्थ स्थान लाकर जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन का नाम रौशन किया था।
जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन 2022 से लगातार राज्य स्तर पर परचम लहराता रहा है। विगत वर्ष 2025 में इसी विद्यालय की छात्रा साक्षी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित की थी। इस तरह की अनवरत सफलता से विद्यालय ने विभूतिपुर प्रखण्ड सहित पूरे जिले को राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है। विद्यालय परिवार और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जमाल रोड पटना की ओर से ज्योति कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई है।